इटावा औरैया, मई 23 -- इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने व्यापार मंडल के जिला कार्यालय नुमाइश चौराहा पर जिले के प्रमुख व्यापारियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस दौरान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान सहित सभी पदाधिकारियों प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। श्री कंछल ने कहा कि वर्तमान समय में देश का व्यापारी सबसे अधिक राजस्व देने के बाद भी सबसे ज्यादा उत्पीड़न का शिकार हो रहा है। आज व्यापारी सरकारी सुविधाओं से वंचित है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शरद बाजपेयी ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष इटावा शहर की समस्याओं को रखा। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन खरीदारी बंद हो, व्यापारियों का हो स्वास्थ्य बीमा जिला उपाध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने इकदिल के व्याप...