हल्द्वानी, मार्च 22 -- हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला नैनीताल की नगर इकाई के चुनाव के लिए 26 मार्च से सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है। जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे ने बताया कि मुख्य प्रभारी संजय जोशी के नेतृत्व में 8 सदस्यीय टीम डोर-टू-डोर जाकर व्यापारियों को जोड़गी। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने एकता हेतु व्यापारियों से सदस्यता लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि एक प्रतिष्ठान से एक ही सदस्य बनेगा। सदस्यता हेतु फर्म का प्रमाण पत्र या जीएसटी अनिवार्य है, जबकि शराब व सस्ता गल्ला विक्रेताओं को सदस्यता नहीं दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...