शाहजहांपुर, मार्च 4 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के शाहजहांपुर कार्यालय पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम के नेतृत्व में व्यापारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के व्यापारी शामिल हुए। सचिन बाथम ने कहा कि व्यापार मंडल हर वर्ष सभी धर्मों के लोगों के साथ मिलकर त्योहार मनाता है। होली पर निकलने वाले जुलूस में व्यापार मंडल की ओर से सहयोग किया जाता है और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्यक्रम को संपन्न कराया जाता है। इस दौरान आकाश दीप गुप्ता, अमित शर्मा, उवैस खान, हनी सिंह, इकबाल उर्फ लकी खान, रेहान मिर्जा, विवेक सहगल, पंकज टंडन, अशोक गुप्ता, आदित्य कश्यप और शिवा कुमार समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...