सीवान, अप्रैल 9 -- दरौंदा। प्रखंड कार्यालय में व्यापार मंडल दरौंदा व रामगढ़ा पैक्स के लिए बुधवार से नामांकन शुरू हो गया। बुधवार को नामांकन के पहले दिन व्यापार मंडल में अध्यक्ष पद के लिए जब्बार हुसैन व मणिभूषण सिंह ने नामांकन किया। जबकि सदस्य पद के लिए विजय शंकर दुबे, अशोक प्रसाद, आजाद हुसैन, बालकुमार राम, जगलाल राय, उत्तम ठाकुर ने नामांकन के पर्चे भरे। जबकि रामगढ़ा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए उदय प्रताप सिंह ने नामांकन किया। वही सदस्य पद के लिए दुर्गा महतो, फूलमती देवी, राजेश कुमार ने नामांकन के पर्चे भरे। नामांकन के दौरान निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी शिम्पी कुमारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह बीईओ सौरभ सुमन, एमओ अमूल नलिनी उपस्थित थे। नामांकन का दूसरा व अंतिम दिन गुरुवार है। दोनों चुनाव 20 अप्रैल को संपन्न होंगे। दरौंदा व्यापार...