लखनऊ, मार्च 15 -- इटौंज थानाक्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष की मार्केट में चोरी की कोशिश की। चोरों को आहट मिलने से वह मौके से भाग निकले। चोर जिस वाहन से आए थे वह छोड़कर भाग निकले। मौके पर पहुंचे व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर लिया और चोरों की तलाश शुरू कर दी। इटौंजा थाना के निकट हाईवे के किनारे व्यापार मंडल अध्यक्ष इटौंजा निवासी राजेंद्र मिश्र की मार्केट है। शनिवार रात चोर एक टैक्सी से आए और कबाड़ की दुकान में चोरी करने का प्रयास किया। इस बीच चोरों की आहट पाकर दुकानदार मौके पर पहुंचे। भीड़ को आता देखकर चोर अपने वाहन को छोड़कर भाग निकले। दुकानदार ने चोरी की सूचना पुलिस और व्यापार मंडल के अध्यक्ष को दी। मौके पर पहुंची इटौंजा पुलिस ने पीड़ित दुकान से पूछत...