मेरठ, अप्रैल 27 -- विकास भवन सभागार में आयोजित व्यापार बंधु की बैठक में डीएम वीके सिंह ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बैठक में ही 22 में से पांच समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया। बैठक का संयोजन उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर अरुण कुमार पांडेय ने किया। बैठक में व्यापार बंधु से संबंधित कुल 22 समस्याएं शामिल थीं। जिनमें से पांच समस्याओं का निस्तारण व्यापारी हित में कराया गया। डीएम ने लंबित समस्याओं के संबंध में नगर निगम के अधिकारियों एवं अन्य विभाग के अफसरों को निर्देशित किया।बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याएं विपुल सिंघल, शैंकी वर्मा, विष्णुदत्त पाराशर, विनोद त्यागी सरावा, विनेश जैन, उमेश शारदा ने उठाई। डीएम ने संबंधित विभागों के अफसरों को निर्देश दिए। व्यापारियों को भरोसा दिया कि जो भी समस्याएं आएंगी, उनका व्यापारी हित में...