बहराइच, अप्रैल 4 -- मिहींपुरवा। सराफा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुमित खन्ना, स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र रस्तोगी सत्या के नेतृत्व में शनिवार को व्यापारियों ने मोतीपुर के थानाध्यक्ष से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि एक अप्रैल की रात एक व्यापारी की दुकान पर धमकी भरा पत्र और जिंदा कारतूस फेंककर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इस घटना से व्यापारियों में दहशत है। प्रतिनिधि मंडल ने जल्द ही अपराधी को पकड़कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। थाना इंचार्ज आनंद चौरसिया ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही अपराधी को पकड़ लिया जाएगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश रस्तोगी, नानपारा जिला प्रभारी आनंद रस्तोगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष मिहींपुरवा संजय सिंह स्वर्णकार समाज मिहींपुरवा के अध्यक्ष राजू सोनी, सर्राफा व्यापार मंडल मिहीपुरवा के अध्यक्...