मोतिहारी, दिसम्बर 22 -- मोतिहारी, एसं। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक धर्मेंद्र कुमार द्वारा नव निर्वाचित विधायकगण का अभिनंदन समारोह का आयोजन जानपुल स्थित एक होटल में किया गया। संचालन भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी सुधीर गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी स्मृति आयोजन को लेकर जरूरी मार्गदर्शन दिया। आयोजन को लेकर 24 से 31 दिसंबर तक चलने वाले कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से बताया। वही मोतिहारी विधायक पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान, कल्याणपुर विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह ,पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, चिरैया विधायक लालबाबू गुप्ता को सम्मानित किया गया। मौके पर मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, पूर्व वि...