व्यापार के जरिए आपसी रिश्ते होंगे और मजबूत
मोतिहारी, सितम्बर 12 -- रक्सौल। भारत-नेपाल के बीच सदियों पुराने मैत्रीपूर्ण संबंधों को व्यापारिक गतिविधियों के माध्यम से और मजबूत करने को लेकर शुक्रवार को नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने सीमा के प्रमुख व्यापारिक केन्द्र रक्सौल सीमा शुल्क एकीकृत जांच चौकी का दौरा किया। राजदूत शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे नेपाल से भारत पहुंचे जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने आईसीपी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने आईसी पी के मुख्य भवन में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान विचार-विमर्श इस दौरान भारत-नेपाल सीमा पर व्यापार से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ उन्होंने संवाद किया। बैठक में सीमा व्यापार को सुगम बनाने और दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को और बेहतर बनाने से जुड़े विषयों पर चर्चा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.