प्रयागराज, जून 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय उद्योग व्यापार महामंडल व प्रयागराज व्यापार मंडल की समीक्षा बैठक रविवार को सिविल लाइंस के एक होटल में जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि व्यापारी दिवस की पूर्व संध्या पर 28 जून को पृथ्वी गार्डन में वृहद व्यापारी महासम्मेलन होगा। बैठक में मनीष कुमार गुप्ता, संतोष गुप्ता, विवेक गुप्ता, जूही श्रीवास्तव, प्रियंक कुमार गुप्ता, दीपक गुप्ता, राजीव तिवारी, धीरज केसरवानी, मुदित खत्री, बनारसी साहू और मनीष साहू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...