पीलीभीत, जून 4 -- पीलीभीत। बकरीद के दिन बिलसंडा कस्बे में व्यापारी पप्पू गुप्ता की हुई हत्या के मामले में थाना प्रभारी बिलसंडा पर गाज गिर गई है। एसपी ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर सर्विलांस प्रभारी जगदीप सिंह मलिक को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। 28 मई को बीच बचाव करने के दौरान बिलसंडा थाना क्षेत्र में कस्बा निवासी व्यापारी पप्पू गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद व्यापारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा कियाथा। हालांकि पुलिस में मुकदमा दर्ज कर इस मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 206 PPS अधिकारियों के ट्रांसफर, लिस्ट में देखें किसे कहां भेज गया लापरवाही बरतने पर इस मामले में पूर्व ही कस्बा इंचार्ज और एक कांस्टेबल ...