फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 15 -- कायमगंज, संवाददाता । व्यापारी का बैंक खाता होल्ड कराकर 24 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने और विरोध करने पर मंडी समिति में मारपीट कर जान माल की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बराबिकु गांव निवासी अंशुल राज ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया कि वह कर्म शाक्य एंटरप्राइजेज के नाम से व्यापार करता है। उसने जिला बदायूँ के थाना उझयानी निवासी पवन प्रताप को 500 कुंतल मक्का बेची थी। आरोप है कि मक्के के भुगतान के दौरान 29 दिसंबर 2025 को आरोपित ने उसका मोबाइल ले लिया और नेट बैंकिंग का दुरुपयोग कर उसका बैंक खाता होल्ड करा दिया। इसके बाद आरोपित ने छलपूर्वक खाते से 24 लाख 30 हजार 705 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बताया कि जब उसे ठग...