फरीदाबाद, मार्च 14 -- पलवल। धान खरीद के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पलवल पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अनाज व्यापारी से करीब 21 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सीआईए पलवल की टीम ने दिल्ली के पीतमपुरा निवासी आरोपी आशु गंभीर को सोहना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। सीआईए प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में शिकायत गांव काशीपुर निवासी व्यापारी हरकिशन ने दी थी। उनकी हसनपुर अनाज मंडी में हरे कृष्ण ट्रेडिंग कंपनी के नाम से फर्म है। शिकायत में बताया गया कि अंबाला की करुणा निधान एग्रो टैंक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर आशु गंभीर ने उनसे करीब 85 टन धान खरीदा था।धान की कुल कीमत 29 लाख 95 हजार 100 रुपये बनी थी। व्यापारी के अनुसार आ...