प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 9 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के अष्टभुजा नगर निवासी रमेश कुमार मोदनवाल के बैंक खाते से शातिर ने केवाईसी अपडेट करने के बहाने 6.52 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिया था। घटना आठ दिसंबर 2025 की है। विवेचना के दौरान पता चला कि शातिर ने अन्य व्यक्ति के नाम पर फर्जी सिम कार्ड लेकर उसे अपने बैंक खाते से लिंक किया था। उसी के माध्यम से फ्रॉड को अंजाम दिया। साइबर थाने के निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव ने अपनी टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी बिहार के बक्सर के ब्रम्हापुर बरहानपुर निवासी सुरेन्द्र नट है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी लिंक/एप के जरिए लोगों को झांसे में लेता था। उसने फर्जी दस्तावेजों से दूसरे के नाम पर सिम कार्ड प्राप्त किए और उन्हें अपने ...