देहरादून, मार्च 14 -- देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र में जाखन चौकी में एक व्यक्ति पर एक करोड़ रुपये के वाहन व 45 लाख नकदी हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। मूल रूप से हरियाणा निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह रिंग रोड क्षेत्र में रहकर वाहन किराये पर देने का व्यवसाय करते हैं। लगभग एक वर्ष पूर्व उनकी जान-पहचान कैनाल रोड स्थित अंजलि गारमेंट्स के संचालक आदर्श वीर धवन उर्फ राहुल धवन से हुई। राहुल ने अपने व्यवसाय के लिए वाहन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। विश्वास में आकर अनिल और उनके साथियों ने वर्ष 2025 में अपनी दो स्कॉर्पियो, थार, स्विफ्ट और क्रेटा गाड़ियां उसे दे दीं, जिनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। इसके अलावा, आरोपी ने अलग-अलग समय पर उनसे 45 स...