लखनऊ, फरवरी 17 -- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने बताया कि 19 मार्च (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) से भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2083 का भव्य स्वागत किया जाएगा। दारुलशफा में आयोजित बैठक में उन्होंने इसे अपनी संस्कृति की असली पहचान बताते हुए पूरे भारत में उत्सव मनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर दुकानों पर मिष्ठान वितरण, बैनर-होर्डिंग और मेलों का आयोजन होगा। साथ ही स्कूली बच्चों के बीच भी इसका प्रचार किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए 25 फरवरी को लखनऊ में क्षेत्रीय इकाइयों की बैठक होगी। कार्यक्रम में रिपन कंसल, सुरेश छाबलानी, राजीव कक्कड़, अनुज गौतम सहित कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.