मथुरा, जून 16 -- नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल द्वारा शहर की विभिन्न व्यापारी एवं जनसमस्याओं को लेकर 18 जून को होली गेट से नगर निगम तक प्रदर्शन एवं मार्च निकालेंगे। इसकी जानकारी महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महामंत्री शशिभानु गर्ग एवं सुनील साहनी ने दी। उन्होंने कहा कि इसमें एक साथ सड़क निर्माण, अधूरे फुटपाथ व नालियां, वर्षा पूर्व नाले सफाई, कोतवाली रोड की दुकानों के नामांतरण, जवाहर हाट के विस्थापितों की दुकान व आवासों के कर जमा कराने, भैंस बहोरा नाला निर्माण व डलावघर हटाने, लंबित व्यापारी समस्याएं उठाएंगे। उन्होंने नगर निगम के सचल दल पर बदसलूकी एवं अवैध वसूली के आरोप लगाए। इसमें बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल होंगे। उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री, गुरमुख दास, महावीर मित्तल, राकेश अग्रवाल, दिलीप पांडे, राजनारायण गौड, भोला यादव, रवि मास्टर, र...