हमीरपुर, दिसम्बर 9 -- राठ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में आगामी 20 दिसंबर को व्यापारी संवाद और कंबल वितरण समारोह को लेकर रविवार रात व्यापारियों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सभी पदाधिकारी को उनकी जिम्मेदारियां से अवगत कराया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने बताया कि आगामी 20 दिसंबर को उत्सव पैलेस में व्यापारी संवाद और निर्धनों को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन है। समारोह में प्रदेशध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, पुलिस अधीक्षक डॉ.दीक्षा शर्मा और जल योद्धा उमाशंकर पांडे शिरकत करेंगे। बैठक में व्यापारी मंडल के पदाधिकारी को उनकी जिम्मेदारियां से अवगत कराया है। बैठक में प्रदीप गुप्ता, दीपेंद्र बुधौलिया, मनोज आनंद, कामता प्रसाद बबेले, उमाशंकर गुप्ता, काशी प्रसाद गुप्ता, ह...