कन्नौज, जून 9 -- कन्नौज। राज्य कर विभाग की ओर से मंगलवार को राज्य कर भवन, मानीमऊ में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जीएसटी 2.0 सुधारों, कर व्यवस्था को सरल बनाने और व्यापारी हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त राज्य कर मो. नाजिम ने की। कार्यक्रम में जिले के सैकड़ों व्यापारी, उद्योगपति, चार्टर्ड अकाउंटेंट, अधिवक्ता और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। उपायुक्त मो. नाजिम ने जीएसटी 2.0 के तहत लागू किए गए व्यापारी हितैषी सुधारों, ई-इनवॉयसिंग व्यवस्था और कर प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभाग व्यापारियों के लिए कर प्रक्रिया को अधिक सरल और सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। यह भी पढ़ें- व्यापारी संवाद: जीएसटी 2.0 के नए तकनीकी बदलाव ...