व्यापारी संवाद कार्यक्रम में हुई जीएसटी समस्याओं पर चर्चा
मथुरा, जून 7 -- राज्य कर विभाग ने नेशनल चैंबर भवन मसानी पर व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ व्यापारी संवाद कार्यक्रम किया। इसमें व्यापारियों की जीएसटी संबंधी समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि सरकार का व्यापारी संवाद कार्यक्रम व्यापारी एवं अधिकारियों के बीच सीधे संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। इससे तमाम समस्याओं का समाधान हो रहा है। उन्होंने ई-वे बिल में व्यापारियों को दी गई राहतों का भी स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष रासबिहारी अग्रवाल ने बताया कि व्यापारिक संगठनों की मांग पर रेडीमेड गारमेंट्स के एक हजार रुपये से अधिक मूल्य के उत्पादों पर जीएसटी दर 12 से घटाकर 5 प्रतिशत करने का निर्णय स्वागत योग्य है। यह भी पढ़ें- जीएसटी संबंधी समस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.