व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी सुधारों पर हुई चर्चा
पीलीभीत, जून 5 -- पूरनपुर। गुरुवार को नगर के एक बैंकट हाल में राज्य कर विभाग की ओर से व्यापारी संवाद कार्यक्रम किया गया। इसमें व्यापारियों को जीएसटी प्रणाली में किए गए नए बदलाव, सरकारी योजनाओं और कर संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। संवाद कार्यक्रम में राज्य कर खंड के उपायुक्त रिकेश सिंह ने कहा कि एक जुलाई 2017 से लागू हुई वन टैक्स वन नेशन जीएसटी व्यवस्था के तहत व्यापारी हित में सुधार किए जा रहे है। व्यापारियों से निरंतर संवाद बना रहने से उनकी समस्याओं का समय पर समाधान किया जा सकता है। इस दौरान असिस्टेंट कमिश्नर रुचि यादव और एसडीओ विपिन मिश्रा ने व्यापारियों को जीएसटी पोर्टल, ई-इनवॉइस, रिटर्न फाइलिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट, पंजीयन शिविर एवं जीएसटी 2.0 रिफॉर्म के बोर में विस्तार से बताया। यह भी पढ़ें- राज्यकर विभाग की ओर से गुरुवार को व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.