मऊ, जून 7 -- मऊ, संवाददाता। राज्य कर विभाग, जनपद मऊ द्वारा व्यापारियों एवं कारोबारियों की समस्याओं के समाधान तथा राजस्व वृद्धि के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सहायक आयुक्त राज्य कर, खण्ड-1, मऊ नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यक्रम 09 जून को अपराह्न तीन बजे एक मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक मैरिज लान में आयोजित होगा। बताया कि आयुक्त राज्य कर, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को सुनना, उनके सुझाव प्राप्त करना तथा कर संबंधी प्रक्रियाओं को और अधिक सरल एवं प्रभावी बनाना है। यह भी पढ़ें- व्यापारियों को मिलेगा उत्पीड़न मुक्त और पारदर्शी माहौल कार्यक्रम में राज्य कर विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा व्यापारियों एवं उ...