लखीमपुरखीरी, मई 27 -- व्यापारी शहीद दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें व्यापार मंडल के द्वारा किए जा रहे आंदोलनों में शहीद हुए व्यापारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी गई। वरिष्ठ व्यापारी अनिल कुमार गुप्ता श्यामजी व विनय कुमार बरनवाल और छाया गुप्ता को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, संरक्षक सुरेन्द्र तोलानी, जिला महामंत्री उमेश शुक्ला, मनमोहन मेहता, महिला जिलाध्यक्ष सीमा गुप्ता, मनमीत सिंह मिंटू, प्रिया तिवारी, रीना अस्थाना, नूपुर महेन्द्रा, रियाज हबीबी, करन गोधवानी, सौरभ सिन्हा, गुरजीत जुनेजा, दीपू मिश्रा, राज नारायण, आदर्श सक्सेना, विनय गुप्ता, राकेश बरनवाल, सुमनेश दीक्षित, प्रभात जायसवाल, आशीष अवस्थ...