रुडकी, मार्च 9 -- प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से यूजर चार्ज, व्यवसायिक कर और भवन कर में वृद्धि को लेकर नगर निगम के खिलाफ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों ने नगर निगम के रवैये पर नाराजगी जताकर आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में बताया गया कि इससे पहले व्यापार मंडल की ओर से मेयर और मुख्य नगर आयुक्त से मिलकर यूजर चार्ज और व्यवसायिक कर को समाप्त करने की मांग की गई थी, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। व्यापारियों का आरोप है कि नगर निगम ने सामान्य सूचना भेजकर मामले को टाल दिया, जो बेहद निंदनीय है। कहा कि नगर निगम रुड़की आम नागरिकों और व्यापारियों की समस्याओं को समझने के बजाय मनमाना और दमनात्मक रवैया अपना रहा है। इससे व्यापारियों में रोष बढ़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.