सिद्धार्थ, मार्च 12 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। थाना जोगिया उदयपुर क्षेत्र के नादेपार में एक व्यापारी युवक की मंगलवार देर शाम चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी। घटना को लेकर जिले के व्यापारियों में रोष व्याप्त है। घटना के विरोध में बुधवार को उप्र उद्योग व्यापार संगठन जिलाध्यक्ष अजय कसौधन के नेतृत्व में व्यापारियों व ग्रामीणों ने जोगिया थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। व्यापारियों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है।मंगलवार शाम करीब छह बजे एक युवक द्वारा नादेपार चौराहे निवासी 23 वर्षीय शिवम कसौधन की चाकू से गले पर वार कर हत्या कर दी गई। वह अपने घर से दुकान का सामान लेने आया था। इस दौरान पड़ोस में आए प्रिंस वर्मा निवासी सोनबरसा थाना मिश्रौलिया ने उसके घर के सामने ही अचानक चाकू से हमला कर दिया। आ...