गंगापार, जून 25 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के राज्यमंत्री राकेश कुमार राठौर गुरु ने गुरुवार को हथिगहां चौराहा स्थित व्यापारी कालीशंकर गुप्ता एवं उनके परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने गत 6 अप्रैल को व्यापारी परिवार पर हुए जानलेवा हमले और आगजनी की घटना की जानकारी ली।राज्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में दबंगई और अराजकता फैलाने वालों को स्पष्ट संदेश मिल सके। उन्हो...