नोएडा, फरवरी 26 -- नोएडा की गुलशन इकेबाना सोसाइटी की घटना हरियाणा से इलाज करने के लिए यहां आए थे ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नोएडा के सेक्टर-143 स्थित गुलशन इकेबाना सोसाइटी में गुरुवार को हरियाणा के व्यापारी ने 12वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। व्यापारी इलाज कराने के लिए यहां आए थे। सोसाइटी में व्यापारी का भाई और पिता रहते हैं। सेक्टर-142 थाने की पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के कैथल निवासी 42 वर्षीय नरेंद्र शर्मा किराना व्यापारी थे। नरेंद्र शर्मा पत्नी और बेटी के साथ कैथल में रहते थे। पुलिस के मुताबिक नरेंद्र शर्मा बुधवार को सेक्टर-143 स्थित गुलशन इकेबाना सोसाइटी में रहने वाले अपने भाई और पिता के पास आए। उन्होंने गुरुवार की दोपहर सोसाइटी की 12वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। परिजन नरेंद्र को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरो...