अमरोहा, मई 14 -- मंडी धनौरा। नगर निवासी कारोबारी विवेक अग्रवाल ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की। विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उनके साथ सिंगापुर से आई उनकी बहन स्वाति लोहाटी भी मौजूद रहीं। कारोबारी ने महत्वपूर्ण समय देने के लिए वस्त्र मंत्री का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...