हल्द्वानी, दिसम्बर 22 -- हल्द्वानी। व्यापारियों द्वारा व्यापारी नेता रवींद्र बाली का भाजपा अनुसूचित मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। देवभूमि व्यापार मंडल ने सोमवार को डीके पार्क में स्वागत किया। व्यापारियों ने कहा कि रवींद्र बाली कई वर्षों से व्यापारी हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अब अपनी नई जिम्मेदारी को भी प्रमुखता के साथ निभाएंगे। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा, प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बगड़वाल, महामंत्री राजीव जायसवाल, परविंदर सिंह प्रिंस, प्रेम चौधरी, जगमीत सिंह मीती, मोइन बाबा, जसपाल मालदार, मनीष वर्मा, पवन बिष्ट, हीरालाल साहू, अनुज देवल, त्रिलोकचंद गुप्ता, लक्ष्मी नारायण आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...