वाराणसी, मार्च 13 -- वाराणसी। महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा (68) का निधन हो गया। शुक्रवार सुबह उन्होंने कबीरचौरा स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। मणिकर्णिका घाट पर पुत्र शैलेष मिश्रा ने उन्हें मुखाग्नि दी। उन्होंने अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों का परिवार छोड़ा है। रामेश्वरनाथ मिश्र, पं.धर्मनाथ मिश्र उनके बड़े और त्रिलोकीनाथ मिश्र छोटे भाई हैं। व्यापारी नेता के निधन पर लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। उद्यमियों, विधायकों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। शोक में हथुआ मार्केट की दुकानें बंद रहीं। स्टाम्प राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल, विधायक डॉ.नीलकंठ तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश चौबे, उद्यमी अनुज डिडवानिया, व्यापारी नेता राकेश जैन, शाश्वत खेमका, संजीव सिंह बिल्लू, प्रमोद अग्रहरि, राधेश्याम गोंड,...