फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 18 -- फर्रुखाबाद। फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल के जिला मंत्री मनोज दीक्षित पर सरिया और लोहे के पाइप से हमला कर घायल कर दिया गया। दस लाख की एफडीआर और नगदी भी हमलावर ले गये। पीड़ित व्यापारी ने लोहिया अस्पताल में अपना मेडिकल कराया है। इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी नगर को प्रार्थना पत्र देकर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराये जाने की गुहार लगायी है। जिला मंत्री मनोज ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा कि 16 फरवरी को सुनियोजित तरीके से उन पर सरिया, लोहे के पाइप और डंडों से हमला कर दिया गया। उन्हें पीट पीट कर मरणासन्न कर दिया गया। हमलावरों ने देखा कि वह बेहोश हो गया है तो हमलावरों ने कमरे में रखे मोबाइल, दस हजार रुपये, विभिन्न बैंकों में की गयी करीब दस लाख की एफडीआर व अन्य पत्रावलियां उठा लीं। जाते समय धमकी दे गये कि यदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.