फिरोजाबाद, जून 6 -- शिकोहाबाद। 21 जून को नारायण होटल के पास स्थित एक होटल में व्यापारियों के बीच झगड़ा हुआ था। व्यापारी नेता के घर में घुसकर उनके परिजनों से मारपीट के मामले में पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर 3 दर्जन से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुलदीप गुप्ता उर्फ जोनू गुप्ता व्यापार मंडल नगरध्यक्ष का आरोप है कि 21 मई दिन बुधवार की रात को वह अपने घर पर ऊपर को मंजिल पर सो रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार 3 दर्जन लोग घर पर आ धमके। घर के दरवाजे में लात मारकर, लाठी डंडो से दरवाजा तोड़कर उनके घर में घुस आए। आते ही हमलावरों ने उनकी पत्नी राधा गुप्ता से अभद्रता करते हुए गाली गलौच कर मारपीट की। व्यापारी नेता की पत्नी को धमकी दी कि तेरे पति को जान से मार देंगे।आरोप है कि जब व्यापारी नेता के पिता, भाई ने विरोध किया तो व्याप...