लखीमपुरखीरी, जून 15 -- कस्बे के एक व्यापारी की किराना दुकान और उससे मिले हुए उसके आवास पर सोमवार को लखनऊ से आई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने एसएसबी जवानों के साथ संयुक्त छापेमारी जारी। टीम ने व्यापारी की दुकान, निजी आवास तथा सिंगाही देहात में उसके दूसरे घर पर एक साथ पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। सोमवार अपरान्ह करीब ढाई बजे एनसीबी और एसएसबी की टीम कस्बे में व्यापारी की दुकान पर पहुंची। फटाफट एसएसबी जवानों ने दुकान और उससे सटे घर को अपने कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान एसएसबी के करीब पच्चीस जवान घर, दुकान और बाहर सड़क तक मुस्तैद रहे। टीम ने दुकान और आवास समेत पास के सिंगाही देहात गांव में बने व्यापारी के दूसरे आवास पर एक साथ छापेमारी कर कई घंटे गहन तलाशी ली। छापेमारी की सूचना पाकर लोगों की भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं श...