चम्पावत, फरवरी 23 -- लोहाघाट। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी गंगा दत्त गड़कोटी (74) का रविवार तड़के निधन हो गया। उनका उपचार चंडीगढ के एक अस्पताल में चल रहा था। अंतिम संस्कार रविवार शाम हल्द्वानी की चित्रशाला घाट में किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र कपिल गड़कोटी और प्रशांत गड़कोटी ने दी। निधन पर विधायक खुशाल अधिकारी, पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, योगेश मेहता, विवेक ओली, दानू सुतेड़ी, टीकादेव खर्कवाल, देवेन्द्र राय, नवीन मुरारी, नवीन खर्कवाल, सतीश खर्कवाल, राजू गड़कोटी, भूपाल मेहता आदि ने शोक जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...