चंदौली, अप्रैल 3 -- पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुरहना रिंगरोड अंडरपास के समीप बदमाशों ने गुरुवार को एक मैजिक सवार व्यापारी को चापड़ से धमकाकर 45 हजार लूट ले गए। पीड़ित को अलीनगर और मुगलसराय पुलिस सीमा विवाद में उलझाए रखी। जब इसकी जानकारी सीओ को हुई तो उन्होंने मौका मुआयना कर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। तब तक घटना को दोनों थानों ने पुलिस ने दबाए रखा। पीड़ित के अनुसार कुरहना अंडरपास के पास बाइक सवार तीन युवकों ने एक व्यापारी को चपड़ दिखाकर 45 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वही 18 घंटे तक सीमा विवाद में अली नगर और मुगलसराय कोतवाली पुलिस उलझी रही। सीओ के हस्तक्षेप के बाद गुरुवार को देर शाम बाद मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.