मेरठ, मार्च 10 -- नगर निगम में गृहकर के बिलों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कंकरखेड़ा क्षेत्र का है, जहां के एक व्यापारी को एक लाख एक हजार रुपये से अधिक का बिल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इस प्रकरण को लेकर मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने एक बार फिर गृहकर विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। कंकरखेड़ा के स्थानीय व्यापारी को नगर निगम की ओर से एक लाख एक हजार रुपये से अधिक के गृहकर का बिल प्राप्त हुआ, जबकि 2024-2025 तक यह बिल मात्र 19,304 रुपये का था। बिल की भारी-भरकम राशि देखकर व्यापारी के होश उड़ गए, जिसके बाद उसने सोमवार को मेयर से इसकी शिकायत दर्ज कराई। मेयर ने संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक को कैंप कार्यालय पर बुलाया। जब इस मामले की पड़ताल की गई, तो विभाग की बड़ी चूक सामने आई।राजस्व निरीक्षक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.