नोएडा, फरवरी 12 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला न्यायालय ने व्यापारी की हत्या के आरोपी सब्जी विक्रेता राहुल चौहान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोषी पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड जमा नहीं करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना पड़ेगा। नोएडा सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र के बरौला गांव निवासी राज किशोर गुप्ता नौ मई 2018 को सब्जी खरीदने बाजार में गए थे। इस दौरान उनका सब्जी विक्रेता राहुल चौहान से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। आरोपी राहुल ने अपने साथियों के साथ व्यापारी से मारपीट की और 40 हजार रुपये लूट लिए। घायल अवस्था में व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। मृतक व्यापारी के बेटे ने आरोपी राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। अदालत ने साक्ष्य और...