औरैया, अप्रैल 21 -- दिबियापुर। दिबियापुर के बेला रोड निवासी व्यापारी कोल्डड्रिंक वितरक ब्रजेश गुप्ता के साथ हुई लाखों की लूट की घटना का 24 घंटे के अंदर अनावरण कर लुटेरों को जेल भेजकर नकदी व लैपटॉप की बरामदगी पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती एवं क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल दिबियापुर द्वारा मंगलवार को कार्यालय में सम्मान किया गया। व्यापारी नेताओं ने पुलिस अधिकारियों को पटका ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के जिला मंत्री सुशील दुबे,नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता पैराडाइज, महामंत्री प्रशांत गुप्ता शक्ती, कोषाध्यक्ष सौरभ दुबे,संगठन मंत्री रामपाल सिंह सेंगर,धन्नजय दुबे,ब्रजेश गुप्ता आदि व्यापारी रहे। जयंती पर महाकवि सूरदास को याद किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...