वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 18 -- यूपी के गोरखपुर में बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में एक युवक की बुधवार रात सोते समय हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। गुरुवार तड़के घर के बरामदे में उसकी लाश मिली। आशंका है कि देर रात सिर पर धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस की आठ टीमें जांच में जुटी हैं। जयंतीपुर के रहने वाले स्वदेश मिश्र की मिठाई की दुकान है। उनकी किडनी खराब होने की वजह से ट्रांसप्लांट कराने के लिए पूरा परिवार लखनऊ गया हुआ था। घर पर उनका 19 वर्षीय पुत्र बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र कार्तिकेय उर्फ शुभम मिश्र अकेला था। बुधवार की रात शुभम खाना खाने के बाद घर के बाहर बरामदे में सोने चला गया। गुरुवार तड़के करीब पांच बजे घर के सामने से गुजर र...