गाजीपुर, दिसम्बर 26 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के औडीहार निवासी 52 वर्षीय सुमन मोदनवाल पत्नी गुड्डू मोदनवाल बीते शनिवार को घर के आंगन में बोरसी से आग ताप रहीं थीं। तभी उनके शाल में आग लग गयी। जब तक आग को बुझाया जाता वह झुलस गयी थी। इनका इलाज बीएचयू में चल रहा था। जहां गुरुवार को निधन हो गया। व्यापारी के पत्नी की निधन की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गयी। सैदपुर बाजार में व्यापारियों ने दुकान बंद रखा। मृतका का अंतिम संस्कार औड़िहार स्थित बाराह घाट पर किया गया। मुखाग्नि छोटे बेटे शुभम मोदनवाल ने दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...