बिजनौर, अप्रैल 14 -- चांदपुर। चांदपुर में 17 दिन पूर्व एक व्यापारी के घर हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। इसको लेकर क्षेत्र के व्यापारियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। सोमवार को व्यापारियों का एक समूह प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार से मिला और जल्द से जल्द घटना का पर्दाफाश करने की मांग की। गौरतलब है कि चांदपुर निवासी व्यापारी निरीश कुमार उर्फ बिल्लू गुप्ता के घर 27 मार्च की रात्रि अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए सोने के आभूषण और करीब आठ लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली थी। घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे व्यापारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।प्रभारी यह भी पढ़ें- बंद मकान में लाखों की चोरी, 11 दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं निरीक्षक राहुल सिंह से मिलने पहुंचे व्यापारियों में गोविंद...