हापुड़, फरवरी 26 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्ण गंज में एक व्यापारी के घर चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार देर रात एक युवक घर के मुख्य दरवाजे को खोलने का प्रयास कर रहा था। आवाज सुनकर व्यापारी नेता और उनके पुत्र की नींद खुल गई। दोनों ने सतर्कता दिखाते हुए बाहर आकर युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। व्यापारी नेता का आरोप है कि घटना के दौरान डायल 112 पर कई बार कॉल करने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल नहीं लग सकी। इसके बाद उन्होंने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान को सीधे फोन किया। बताया गया कि कुछ ही मिनटों में पुलिस मौके पर पहुंच गई और पकड़े गए युवक को अपने साथ कोतवाली ले गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.