पीलीभीत, अप्रैल 10 -- पीलीभीत। व्यापारी नेता के घर के पिछले हिस्से में बने गोदाम में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के सुरभि कॉलोनी में व्यापारी नेता अमनदीप सिंह जोली का मकान है। अमनदीप का इलेक्ट्रॉनिक के अलावा गारमेंट्स और बुटीक का भी काम है। उनके मकान के पिछले हिस्से में ही गोदाम बना हुआ है। गुरुवार की रात परिवार के लोग किसी कार्य से शहर में ही गए हुए थे। घर पर काम करने वाली मेड थी। तभी अचानक घर के पिछले हिस्से में बने गोदाम में आग लग गई। आग की लपटे और धुआं निकलते देख मेड ने शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पुलिस को दी गई तो थाना सुनगढ़ी पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.