चंदौली, मई 21 -- पीडीडीयू नगर। नगर के कैलाशपुरी निवासी कोयला व्यापारी चंद्रभान प्रजापति के आवास का बीते बुधवार की रात सवा आठ बजे दो व्यक्ति वीडियो बना रहे थे। जिनकी गतिविधि सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया। व्यापारी बताया कि दो व्यक्ति मकान के बाहर रुककर फोटो और वीडियो बना रहे थे, संदेह होने पर बाहर लड़का निकला था। तबतक दोनों व्यक्ति जा चुके थे। कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...