शामली, दिसम्बर 13 -- व्यापारी की नाबालिग बेटी के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने अपने भाई और अन्य के साथ मिलकर किशोरी के पिता और चाचा के साथ मारपीट की। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पड़ोस का एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को परेशान करता है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे उसकी बेटी घर से बाहर गई थी। आरोप है कि आरोपी ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दी। बेटी ने घर आकर इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद इसकी भनक लगने पर आरोपी अपने भाई तथा पांच अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर उसकी दुकान में घुस आया। आरोपियों ने उसे और भाई के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की नीयत से मारपीट की। यही नहीं, दुकान में तोड़फोड़ भी की। शोर सुनकर लोगों के आन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.