प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 20 -- कुंडा। नगर पंचायत हीरागंज के युवा चाट व्यवसायी 45 वर्षीय गुलाब केसरवानी काफी दिनों से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। शनिवार को बीमारी के चलते गुलाब केसरवानी का निधन हो गया। व्यापारी के निधन की खबर मिलते ही बाजार में शोक की लहर फैल गई। व्यापारियों ने साथी के निधन पर शोक में अपनी दुकानें बंद कर मृतक के घर पहुंच शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद यादव की अगुवाई में मनीष पाल, आशीष केसरवानी, शिवम केसरवानी, जतिन केसरवानी, श्याम बाबू केसरवानी, बादल यादव, अमित केसरवानी, पप्पू यादव, देवेन्द्र मौर्य, अजीत पुष्पाकर, राहुल सरोज आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...