व्यापारी का निधन, जताई संवेदना
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 24 -- पट्टी। पट्टी नगर के चौक निवासी और श्रीरामलीला समिति के पूर्व सदस्य रहे 65 वर्षीय उमेश जायसवाल का रविवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और संवेदना जताई। वह दो महीने से बीमार थे। संवेदना जताने पहुंचने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खेदनलाल जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, विजय मोदनवाल आदि लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.