फिरोजाबाद, जनवरी 25 -- फिरोजाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। शनिवार को फिरोजाबाद व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों के हितों को लेकर मंथन किया। व्यापार मंडल के एक पदाधिकारी के राष्ट्रीय कल्याण बोर्ड के सदस्य निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त किया। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष रवींद्र लाल तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री एवं बरेली व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता को राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का नवनिर्वाचित सदस्य मनोनीत किया है। इस पर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया। जिला महामंत्री कौशल किशोर उपाध्याय, संजय गुप्ता, मुकेश गर्ग, प्रदीप कौशिक, महानगर अध्यक्ष डा सुनील अग्रवाल, देश दीपक यादव, रामबाबू झा, नीतू शर्मा, हेमलता तिवारी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। ----- जीवन भर लोकतंत्र सृदढ़ बन...