शाहजहांपुर, दिसम्बर 23 -- नगर के प्रतिष्ठित किराना व्यापारी सत्येंद्र राठौर बीते दिनों बाथरूम में गिरकर घायल हो गए थे जिनका बरेली में इलाज चल रहा था। मंगलवार की दोपहर उनका निधन हो गया। उधर डॉ मनोज अग्रवाल की माता पदमा अग्रवाल का दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि उनकी मां का कई दिनों से दिल्ली में इलाज चल रहा था। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख शक्ति कुमार सिंह बूटी, सत्य प्रकाश आर्य, सौरभ सिंह गांधी, विजय अग्रवाल, अमित अग्रवाल, डा. संदीप सिंहा, नीरज राठौर, सुरेंद्र राठौर, रूम सिंह यादव, डॉ.ऋतुराज राठौर, डा. राजेश वर्मा, पवन गुप्ता विनोद सेठी विक्की, अशोक अग्रवाल, बहोरन राठौर आदि ने शोक व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...