व्यापारी एसोसिएशन ने कोतवाल को किया सम्मानित
हल्द्वानी, मई 22 -- भावना कोहली हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन की ओर से हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता को उत्कृष्ट कार्यों, बेहतर पुलिसिंग एवं जनहित में किए जा रहे सराहनीय प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। कोतवाली हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज और व्यापारिक हितों के प्रति समर्पित अधिकारियों का सम्मान करना संस्था के लिए गर्व की बात है। एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप सबरवाल, महामंत्री खीमानंद शर्मा, इंदर भूटियानी, चंद्रशेखर पांडेय, हाजी मंसूर खान, शंकर भूटियानी, जसपाल मलदार, मनजीत सेठी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.